नमस्कार दोस्तों, आज हम वास्तु के विषय में चर्चा करने वाले है कि griha pravesh muhurat, वास्तु क्यों महत्वपूर्ण है, वास्तु कितना जरुरी है और हरेक व्यक्ति का स्वप्न होता है कि वह अपना खुद का एक घर बनाए। उस घर में वह अपने परिवार के साथ सुख, शांति और समृद्धि के साथ रहना चाहता है। परन्तु अगर कोई व्यक्ति गलत समय में, गलत मुहुर्त में गृह प्रवेश कर लेता है तो उसका सम्पूर्ण जीवन विषमय हो जाता है।
कोई न कोई परेशानियां उसे भुगतनी पड़ती है तो ऐसी परेशानियां आपके जीवन में न हो और सदैव खुशहाली आपके द्वार पर खड़ी रहे ऐसी शुभकामना हम आपको देते है परन्तु इसके लिए आपको योग्य मुहुर्त में गृह प्रवेश करना होगा। आज आपको इस लेख में गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2022 (griha pravesh muhurat 2022) गृह प्रवेश पूजन सामग्री, गृह प्रवेश पूजन विधि, दिन, समय, नक्षत्र और गृह प्रवेश के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस के बारे में बताएँगे।

अनुक्रम
- 1 फरवरी 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat february 2022)
- 2 मार्च 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat march 2022)
- 3 मई 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat may 2022)
- 4 जून 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat June 2022)
- 5 दिसंबर 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat in december 2022)
- 6 गृह प्रवेश पूजन सामग्री
- 7 गृह प्रवेश पूजन विधि
- 8 गृह प्रवेश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- 9 गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त लिस्ट डाउनलोड (griha pravesh muhurat PDF list download)
फरवरी 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat february 2022)
क्रम संख्या | दिनांक | दिन | शुभ मुहूर्त |
---|---|---|---|
1 | 5 फरवरी | शनिवार | 07:07:19-27:49:34 |
2 | 10 फरवरी | गुरुवार | 11:10:28-31:03:55 |
3 | 11 फरवरी | शुक्रवार | 07:03:11-30:37:54 |
4 | 18 फरवरी | शुक्रवार | 16:42:39-30:57:58 |
5 | 19 फरवरी | शनिवार | 06:56:34-16:52:06 |
मार्च 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat march 2022)
क्रम संख्या | दिनांक | दिन | शुभ मुहूर्त |
---|---|---|---|
1 | 26 मार्च | शनिवार | 20:04:02-30:18:53 |
मई 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat may 2022)
क्रम संख्या | दिनांक | दिन | शुभ मुहूर्त |
---|---|---|---|
1 | 2 मई | सोमवार | 24:33:38-29:40:01 |
2 | 11 मई | बुधवार | 19:28:37-29:33:11 |
3 | 12 मई | गुरुवार | 05:32:31-18:53:34 |
4 | 13 मई | शुक्रवार | 18:49:23-29:31:52 |
5 | 14 मई | शनिवार | 05:31:14-15:24:44 |
6 | 16 मई | सोमवार | 13:18:21-29:30:02 |
7 | 20 मई | शुक्रवार | 05:27:55-17:31:04 |
8 | 25 मई | बुधवार | 05:25:45-29:25:45 |
9 | 26 मई | गुरुवार | 05:25:23-10:55:48 |
जून 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat June 2022)
क्रम संख्या | दिनांक | दिन | शुभ मुहूर्त |
---|---|---|---|
1 | 1 जून | बुधवार | 05:23:39-13:00:09 |
2 | 10 जून | शुक्रवार | 05:22:34-27:37:29 |
3 | 16 जून | गुरुवार | 12:37:46-29:22:50 |
4 | 22 जून | बुधवार | 20:47:15-30:14:57 |
दिसंबर 2022 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त (griha pravesh muhurat in december 2022)
क्रम संख्या | दिनांक | दिन | शुभ मुहूर्त |
---|---|---|---|
1 | 2 दिसंबर | शुक्रवार | 06:56:44-30:56:44 |
2 | 3 दिसंबर | शनिवार | 06:57:30-29:36:49 |
3 | 8 दिसंबर | गुरुवार | 09:40:13-31:01:13 |
4 | 9 दिसंबर | शुक्रवार | 07:01:55-14:59:40 |
5 | 21 दिसंबर | बुधवार | 08:33:49-22:18:45 |
गृह प्रवेश पूजन सामग्री
छोटी सुपारी पांच पीस, जनेऊ दो जोड़ा, कपूर, लौंग, इलायची, सलाई, रुई, रोली, सिंदूर, मौली धागा, रक्षासूत्र, बदाम दाना, मिश्री, बताशा, लाचिदाना, जौ, काला तिल, कवलगट्टा, सफ़ेद चन्दन पाउडर, लाल चन्दन पाउडर, पंचमेवा, तिल्ली का तेल, गुगुल, गुड़, अक्षत के लिए चावल, छुहड़ा, पीला सरसों, मौसमी फल, गंगाजल, इत्र, धुप बत्ती, अगरबत्ती, शहद, घी, केले के पत्ते, आम का पत्ता, ग्यारह पान के पत्ते, बड़ा मिट्टी का दिया, छोटा मिट्टी का दिया, दोना, भोजपत्र, सुखा नारियल गोला, जल वाला नारियल, हवं वाला सुखा नारियल गोला, दशांग, हल्दी, पञ्च दाल, भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर, झंडा, फूल-माला, पंचामृत के लिए दही, चीनी, तुलसी दल, मखाने, रंगोली बनाने के लिए कलर – नीला, सफ़ेद, पीला, हरा, लाल इत्यादि।
गृह प्रवेश पूजन विधि
griha pravesh muhurat – गृह प्रवेश मुहूर्त की गणना और और उस मुहूर्त अनुसार होने वाली पूजा, किसी विशेष ज्योतिषी की मदद से ही करवा चाहिए। लेकिन हिन्दू धर्म के अनुसार इस पूजा के दौरान इसके आरम्भ से संपन्न होने के बाद तक कई बातों को ध्यान में रखकर ही गृह प्रवेश करना चाहिए।
- Griha Pravesh Muhurat – गृह प्रवेश संस्कार के दौरान, घर के मुख्य द्वार को बन्दनवार और फूलों से अच्छी तरह सजाना चाहिए। साथ ही सम्भव हो तो, मुख्य द्वार पर सुन्दर सी रंगली भी बनाएं।
- एक तांबे के कलश में गंगा जल या शुद्ध जल भरकर उसके ऊपर आम या अशोक के आठ पत्ते रखकर, उसके बिच एक नारियल रखें।
- बाद में तैयार किये गए उस कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर, उस पर रोली बांधे।
- गृह प्रवेश संस्कार के पूजन के बाद, उस कलश के साथ ही सपरिवार सूर्य की रोशनी में, नए घर में प्रवेश करना उचित रहता है।
- घर के सबसे बड़े स्त्री और पुरुष को अपने साथ हिन्दू धर्म की पांच मांगलिक वस्तुएं जैसे – नारियल, हल्दी, गुड़, चावल और दूध लेकर ही गृह प्रवेश करना चाहिए।
- गृह प्रवेश करते हुए पुरुष सबसे पहले अपना दाहिना पैर तथा स्त्री अपना बायां पैर बढ़ाकर ही, अपने नए घर में प्रवेश करे।
- गृह प्रवेश वाले दिन घर में भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्री यंत्र की स्थापना करना शुभ माना जाता है।
- अपने साथ लाए गए मंगल कलश को भगवान गणेश की वंदना के साथ पूजा-अर्चना करते हुए, घर के ईशान कोण में किसी पवित्र स्थान पर स्थापित करें।
- इसके बाद घर के रसोई घर की भी पूजा करें, और वहां एक दिवार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाये हुए एक दीपक जलाएं और किसी समझदार पंडित से विधि पूर्वक पूजन करवाएं।
- साथ ही आप सुन्दर कांड, राम चरित्र मानस का पाठ या फिर कीर्तन, भजन, प्रोग्राम रख सकते है जिससे वहां पर दैवीय शक्तियां जागृत होकर आपको शुभ फल देना प्रारंभ कर दें।
- रसोई घर का सबसे पहले स्तेमाल कर, उसमें दूध उबालें और फिर उसकी मदद से कुछ मीठा बना कर उसका भगवान को भोग लगाएं।
- भगवान को भोग लगाने के बाद बाकि बचे भोजन को गौ माता, कौआ, कुत्ता, चींटी आदि को खिलाते हुए प्रसाद के रूप में उसे बाटे।
- इसके बाद पुरोहित या किसी ब्राह्मण व् किसी गरीब को भोजन कराये और उन्हें दक्षिणा व वस्त्र देकर, आशीर्वाद लेते हुए विदा करें।
- ऐसा करने से आपके घर के जितने भी दोष होंगे वो सभी ख़त्म हो जायेंगे और आप सुख-समृद्धि को प्राप्त करेंगे।
गृह प्रवेश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
- उत्तरायण में सब शुभ कर्म करना उचित होता है।
- पुराने घर से नए घर में प्रवेश से पहले चन्द्र शुद्धि का भी ध्यान रखना चाहिए।
- शुभ तिथि – 2, 3, 5, 7, 10, 12, 13 (शुक्ल), 1 (कृष्ण) को शुभ माना गया है।
- शुभ वार – सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का नाम आता है।
- शुभ नक्षत्र– रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, मृगशिरा, चित्रा, अनुराधा एवं रेवती नक्षत्र गृह प्रवेश के लिए शुभ हैं।
गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त लिस्ट डाउनलोड (griha pravesh muhurat PDF list download)
डिसक्लेमर: यहां बताई गई (griha pravesh muhurat in 2022) या किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। शुभ दिन पर व्यक्ति विशेष के लिए उसकी राशि के मुताबिक शुभ मुहूर्त क्या होगा, यह ज्योतिषाचार्य ही बता सकते हैं।
प्रिय पाठकगण,
आज के इस लेख में बस इतना ही था। हमे उम्मीद है की इनमें से सभी जानकरी आपको मिल गई होगी जैसे की गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2022, griha pravesh muhurat 2022, गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त, गृह प्रवेश की शुभ तिथि क्या है?, गृह प्रवेश पूजन सामग्री, गृह प्रवेश पूजन विधि, गृह प्रवेश के लिए शुभ नक्षत्र, griha pravesh shubh muhurat और गृह प्रवेश किस दिन करें।
हम आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया हम तक जरूर पहुंचाए आपको ये लेख कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER एवं अन्य सोशल मीडिया पर SHARE कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏