
sankashti chaturthi 2022 dates list : दोस्तों प्रत्येक चंद्रमास में दो चतुर्थी तिथि आती है एक शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी कहते है तो वहीं दूसरी कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। आज इस लेख में हम आपको साल 2022 में आने वाली सम्पूर्ण संकष्टी चतुर्थी तिथि, sankashti 2022 list के बारे में बताएँगे।

संकष्टी चतुर्थी 2022 date list (sankashti chaturthi 2022 list)
क्रम संख्या | दिनांक | दिन | संकष्टी चतुर्थी के नाम | चंद्रोदय का समय |
---|---|---|---|---|
1 | 21 जनवरी | शुक्रवार | सकट चौथ, लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी | 09:00 PM |
2 | 20 फरवरी | रविवार | द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी | 09:50 PM |
3 | 21 मार्च | सोमवार | भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी | 09:47 PM |
4 | 19 अप्रैल | मंगलवार | विकट संकष्टी चतुर्थी | 09:50 PM |
5 | 19 मई | गुरुवार | एकदन्त संकष्टी चतुर्थी | 10:56 PM |
6 | 17 जून | शुक्रवार | कृष्णपिन्द्गल संकष्टी चतुर्थी | 10:32 PM |
7 | 16 जुलाई | शानिवार | गजानन संकष्टी चतुर्थी | 09:49 PM |
8 | 15 अगस्त | सोमवार | बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी | 09:27 PM |
9 | 13 सितंबर | मंगलवार | विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी | 08:26 PM |
10 | 13 अक्टूबर | गुरुवार | करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी | 08:09 PM |
11 | 11 नवंबर | शुक्रवार | गणाधिप संकष्टी चतुर्थी | 08:21 PM |
12 | 11 दिसंबर | रविवार | अखुरथ संकष्टी चतुर्थी | 08:01 PM |
क्या है संकष्टी चतुर्थी
पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी (sankashti chaturthi) कहते है। यूँ तो संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने ही होता है लेकिन जो सबसे मुख्य संकष्टी चतुर्थी मानी जाती है। वह माघ के महीने की और पौष की महीने की संकष्टी चतुर्थी होती है। ध्यान रहे कि संकष्टी चतुर्थी अगर मंगलवार के दिन पड़ती है तो वह बहुत ही शुभ माना जाता है और इसे अंगारकी चतुर्थी भी कहते है। पश्चिमी और दक्षिणी भारत में और विशेषकर महाराट्र और तमिलनाडु में संकष्टी चतुर्थी का व्रत बहुत प्रचलित है। इस खास दिन भगवान गणेश के भक्त सूर्योदय से चन्द्रोदय तक व्रत रखते है। संकट से मुक्ति मिलने को ही संकष्टी कहते हैं।
संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा क्यों करते है?
गणपति बप्पा भगवान गणेश ज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च माने जाते है। भगवान गणेश सभी मुश्किलों को हरने के लिए पूजे जाते है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सभी तरह की विग्रहों से आपको छुटकारा मिल जाता है। आपको ज्ञात होना चाहिए कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत बहुत ही कठोर होता है। जिसमें केवल फलों और वनस्पति उत्पादों का आप सेवन कर सकते है।
इस विशेष व्रत को करने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य आहार साबूदाना, खिचड़ी, आलू और मूंगफली होता है। चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद लोग अपने उपवास को खोल सकते है। हालाँकि उत्तर भारत में माघ माह के दौरान पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को संकट चौथ के नाम से भी पुकारते है और इसके ही भाद्रपद माह के दौरान पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से भी लोग जानते है। इस बात खा ध्यान रखे की संकष्टी चतुर्थी के व्रत की तालिका का निर्माण शहर की भूगोलिक तिथि को लेकर करना अत्यधिक जरुरी है।
कब रखते है संकष्टी चतुर्थी का व्रत (Sankashti Chaturthi ka vrat)
जो उपवास का दिन होता है वह चंद्रोदय पर ही निर्धारित करता है वहीँ जिस दिन जिस दिन चतुर्थी तिथि के अनुसार चंद्रोदय होता है उस दिन ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत लोग रखते है। यही कारण है की काभ-कभी संकष्टी चतुर्थी का व्रत जो है वह चतुर्थी तिथि से एक दिन पहले तृतीया तिथि के दिन पड़ जाता है क्योंकि चंद्रोदय का समय सभी शहरों में अलग हो जाता है।
संकष्टी चतुर्थी 2022 तिथियों की डाउनलोड सूची (Sakashti Chaturthi list 2022 download PDF list)
डिसक्लेमर: यहां बताई गई (Sankashti Chaturthi 2022 Dates List) या किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। शुभ दिन पर व्यक्ति विशेष के लिए उसकी राशि के मुताबिक शुभ मुहूर्त क्या होगा, यह ज्योतिषाचार्य ही बता सकते हैं।
प्रिय पाठकगण,
आज के इस लेख में बस इतना ही था। हमे उम्मीद है की इनमें से सभी जानकरी आपको मिल गई होगी जैसे की संकष्टी चतुर्थी 2022 तिथियों की सूची, गणेश संकष्टी चतुर्थी, 2022 sankashti chaturthi dates, संकष्टी चतुर्थी 2022 dates, sankashti chaturthi 2022 list, sankashti chaturthi 2022 dates, ganesh chaturthi 2022 list और संकष्टी चतुर्थी।
हम आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आई है तो हमें कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया हम तक जरूर पहुंचाए आपको ये लेख कैसा लगा और आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर FACEBOOK और TWITTER एवं अन्य सोशल मीडिया पर SHARE कीजिये और ऐसे ही नई जानकारी पाने के लिए हमें SUBSCRIBE जरुर करे।
🙏 धन्यवाद 🙏